Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम के विरोध में काले झंडे दिखाए
  • देहरादून

सीएम के विरोध में काले झंडे दिखाए

RNS INDIA NEWS 12/02/2023
default featured image

विकासनगर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाड़वाला पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस के सख्ती करने पर कांग्रेसी बाड़वाला पुल के पास ही धरने पर बैठ गए और सीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब आधा घंटा तक कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए बस में बिठाकर बाजार पुलिस चौकी ले आए। कालसी थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस के चकराता ब्लॉक अध्यक्ष अरुण डोभाल समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को रविवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छोड़ दिया गया।
आर्यन संगठन ने किया विरोध:  बेरोजगार युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज से आक्रोशित आर्यन संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध में काले झंडे दिखाए। विकासनगर से बड़ी संख्या में आर्यन कार्यकर्ताओं ने कालसी के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी बाड़वाला पुल पर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने वहीं पर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि विकासनगर की ओर से जाने वाले किसी भी प्रदर्शनकारी को पुलिस ने बाड़वाला पुल से आगे नहीं जाने दिया।

सीएम की फ्लीट को दिखाए काले झंडे:  कार्यक्रमस्थल से लौटकर आर्मी बेस कैंप के हैलीपैड की ओर जाते हुए बेरोजगार युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालसी बाजार में सीएम की फ्लीट को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। हालांकि प्रदर्शनकारी सड़क के किनारे एक दुकान के सामने से ही नारेबाजी करते रहे। फ्लीट के सामने से गुजरने के बाद प्रदर्शनकारी भी शांत हो गए।
हरिपुर से कालसी तक घोषित था जीरो जोन:  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हरिपुर से कालसी तक करीब डेढ़ किमी के क्षेत्र को पुलिस ने जीरो जोन घोषित किया हुआ था। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने तक पूरे क्षेत्र से वाहनों की आवाजाही ठप रही। हरिपुर से कालसी तक सन्नाटा पसरा रहा। सीएम के हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद ही दो किमी के इस क्षेत्र में आवागमन सामान्य हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिटायरमेंट के दिन ही मिलेंगे पेंशनर्स को लाभ: ध्यानी
Next: दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.