Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई, राज्यभर में विशेष अभियान शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई, राज्यभर में विशेष अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 24/09/2025
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने त्योहारों के दौरान शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सभी जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है।

स्वास्थ्य सचिव एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि दूध व दूध उत्पाद, खाद्य तेल, घी, मिठाई, मसाले, आटा, मैदा, बेसन और सूखे मेवे जैसे उत्पादों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। निर्माण इकाइयों, थोक व खुदरा विक्रेताओं और परिवहन चैनलों से नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशालाओं में जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नियमित छापेमारी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाए जाने वाले उत्पादों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी। मिलावटखोरी में पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज करने से लेकर लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. कुमार ने बताया कि राजकीय प्रयोगशालाओं से प्रत्येक सप्ताह जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। रिपोर्टों के आधार पर प्राथमिकता तय कर त्वरित कार्रवाई होगी। एफएसएसएआई मानकों का उल्लंघन करने वालों पर धारा-32 के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन और WhatsApp नंबर जारी किया है, जिस पर सीधे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के जरिए जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि खाद्य नमूनों की जांच दिल्ली स्थित भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की प्रयोगशालाओं और उत्तराखंड की मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से कराई जाएगी। इनकी रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह सार्वजनिक की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि त्योहारों में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और जिला प्रशासन व संबंधित विभागों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि सभी जिलों में विशेष निगरानी और छापेमारी की कार्ययोजना लागू कर दी गई है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मिलावटखोरी के मामलों में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 सितम्बर
Next: राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.