Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सालम क्रांति दिवस में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सालम क्रांति दिवस में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 25/08/2022
default featured image

अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नर सिंह और टीका सिंह के जीवन से आज युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को वह श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान स्वयं का भी सम्मान है। शहीदों के सम्मान में नंगे पैर दिए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वीर सपूतों को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है, जिसके तहत आजादी के ऐसे अनगिनत अमर शहीदों को याद किया गया। उन्होंने हर घर झंडा अभियान में भागीदारी के लिए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया। वही यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि होनहार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जो भी गड़बड़ी हुई है उसकी जाँच की जा रही है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी, यही नहीं ऐसी गड़बड़ियां करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा। जिसमें उनके खिलाफ गुंडा एक्ट, रासुका यहाँ तक कि गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी, उनकी संपत्ति तक जब्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी परीक्षाओं में भी विलंब न हो, इसके लिए पूरा मैकेनिज्म तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। कहा कि भारत की परिस्थितियां पहले की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि देश की सेना अब दुश्मनों की गोली का जवाब गोलों से देती है, इसके लिए सेना को निर्णय लेने की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि मानस कोरिडोर के तहत कुमाऊं के सभी प्रमुख मंदिरों का कायाकल्प किया जाएगा, उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कहा कि समान नागरिक संहिता की दिशा में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए गठित समिति की कई अहम बैठकें भी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास को समर्पित है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा दिए गए 67 कार्यों के ज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जनहित को देखते हुए सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम का विकास भी मास्टर प्लान के तहत प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा की पिछली बार उनके द्वारा सालम के लिए की गई पचास लाख की घोषणा का टेंडर भी हो गया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगामी पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दुगना करने की बात कही, इसके लिए कहा कि सरकार लगातार इस दिशा में प्रयासरत है। सालम क्रांति पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की भी बात कही, जिससे आने वाली पीढ़ी सालम का इतिहास जान सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए 10 लाख की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में तीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आना एक रिकॉर्ड है।

यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की आजादी के स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि सालम की धरती वीरों की धरती है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी कार्यक्रम में शिरकत की तथा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को शहीदों के सम्मान में भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भी कहा कि वह जनता से किए वादों को पूरा करने एवं अधूरे कार्यों को पूर्ण करने को संकल्पित हैं।

इस अवसर पर यहां राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्सवाण, बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, भाजपा महिला मोर्चा की किरन पंत, दिनेश कुंजवाल, प्रकाश भट्ट, मदन सिंह बिष्ट, सुरेश भट्ट, आनन्द सिंह बोरा, सुरेन्द्र मेहरा, राजेश बहुगुणा, सालम स्मारक समिति के अध्यक्ष किशन सिंह कन्याल समेत अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप राम ने किया।
जिला प्रशासन से जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पंतनगर विवि का रिटायर एईओ गिरफ्तार
Next: बॉबी कटारिया पर इनाम घोषित कर संपत्तियां कुर्क करने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.