Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के विकासखंड लमगड़ा अंतर्गत ग्राम कपकोट की निवासी मंजू कपकोटी ने सिलाई व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मजबूत पहचान बनाई है। रीप परियोजना के सहयोग से उन्होंने अपने पारंपरिक हुनर को नया विस्तार दिया है और गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। मंजू कपकोटी वर्ष 2018 से कफकोट की प्रतिज्ञा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में स्वागत सहकारिता के अंतर्गत सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। बीते आठ वर्षों से वे सिलाई कार्य कर रही हैं। क्षेत्र में सिलाई दुकानों की बढ़ती संख्या और रेडीमेड कपड़ों की उपलब्धता के चलते उनके काम पर असर पड़ा था, जिससे स्थायी आय बनाए रखना कठिन हो गया था। ऐसे समय में रीप परियोजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण और व्यवसाय विस्तार के लिए सहयोग मिला। उनके सिलाई केंद्र के विस्तार के लिए लगभग तीन लाख रुपये की व्यावसायिक योजना तैयार की गई, जिसमें परियोजना सहायता, बैंक ऋण और स्वयं का अंशदान शामिल रहा। इस वित्तीय सहयोग से उन्होंने सिलाई केंद्र के लिए आवश्यक मशीनें और उपकरण खरीदे, जिससे कार्य की क्षमता में वृद्धि हुई। सुविधाएं बढ़ने के बाद उन्होंने महिलाओं और किशोरियों के लिए सूट, प्लाजो, पैंट और ब्लाउज की सिलाई का कार्य शुरू किया। इसके साथ ही स्थानीय महिलाओं और लड़कियों को सिलाई का प्रशिक्षण देना भी आरंभ किया। अब तक वे 15 से 16 लड़कियों को प्रशिक्षण दे चुकी हैं, जिससे उन्हें भी स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले जहां उनकी मासिक आय सीमित थी, वहीं अब नियमित रूप से उनकी आमदनी बढ़ी है और सीजन के समय यह और अधिक हो जाती है। प्रशिक्षण कार्य से भी उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। मंजू कपकोटी की यह पहल बताती है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग मिलने पर ग्रामीण महिलाएं न केवल स्वयं को आत्मनिर्भर बना सकती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल भी पेश कर सकती हैं। उनका सिलाई केंद्र आज क्षेत्र में हुनर और रोजगार का भरोसेमंद माध्यम बन चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा
Next: नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.