Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री धामी ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर मनाया उत्तरायणी, घुघुतिया त्यौहार
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर मनाया उत्तरायणी, घुघुतिया त्यौहार

RNS INDIA NEWS 15/01/2023
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुष्ठ आश्रम पहुंचकर उत्तरायणी/घुघुतिया त्यौहार/मकर सक्रांति पर्व मनाया। उन्होंने भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने की सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्य हम सभी पर कृपा करें, सभी के जीवन में अनन्त खुशियां, ऊष्मा, ऊर्जा, उमंग लाए। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सबके बीच आकर बेहद खुशी हो रही है। इस दिन से अच्छे दिन की शुरूआत होती है। आपके बीच आकर स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं। भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करते हैं की हमारे जीवन की कमियों को दूर करें। भगवान सूर्य हमें ऊर्जा, ऊष्मा, उत्साह एवं प्रकाश देते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि समाज के अन्तिम पंक्ति  तक सरकार, शासन, प्रशासन पहुॅचें और पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले। मलिन बस्तियों, अन्तिम छोर के व्यक्तियों के लिए योजनाएं चलाई गई हैं। कोरोना काल में निःशुल्क टीका लगाने सहित जरूरतमन्दों तक अनाज पहुंचाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। इस दौरान उपस्थित 50 व्यक्तियों को कम्बल बांटे गये।
इस दौरान आश्रम के प्रधान भगवान महाराणा, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा सहित भारत भूषण चुघ, बिट्टू शर्मा, हरीश चौधरी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य सरकार देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने जा रही है: सीएम
Next: गूगल से लिया कस्टमर केयर का नंबर, साइबर ठगों ने लगाया 4.27 लाख रुपये का चूना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.