Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को माफ नहीं करेंगे: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को माफ नहीं करेंगे: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 27/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने क्षेत्रवाद को लेकर चल रहे विवाद के बीच सख्त लहजे में कहा कि उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल माफ नहीं करेंगे। कहा कि आज के बाद ऐसे बयानों को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं अपने हृदय की बात सभी उत्तराखंडी भाई-बहनों से भी कहना चाहता हूं कि उत्तराखंड निर्माण का सपना हमारे आंदोलनकारियों ने इसलिए देखा था कि उत्तराखंड के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति और लोगों तक विकास की धारा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी उत्तराखंडवासी मिल जुल कर काम करें और उत्तराखंड को आगे बढ़ाएं। इसलिए, मेरा सभी उत्तराखंडवासियों से आग्रह है कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे में न आकार एक उत्तराखंड की भावना से मिलकर काम करें।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं फिर से सख्त लहजे में उन सभी लोगों को चाहे वे कोई भी हो, मंत्री हो, विधायक हो, सांसद हो, जनप्रतिनिधि हो या आम उत्तराखंडी क्यों न हो? सभी से कहना चाहूंगा हूं कि उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकार बिल्कुल भी माफ नहीं करेगी। आज के बाद इस प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जो भी हमारी एकता को नुकसान पहुंचाने का काम करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्षद अमित साह की शिकायत के बाद जल संस्थान ने सुधारी पाइपलाइन
Next: पंचायत में मुस्तैदी से कार्य करें नवनियुक्त अधिकारी :  महाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.