Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही : धामी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही : धामी

RNS INDIA NEWS 07/04/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग के मेनिफेस्टो जैसा है। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का समर्थन किया है। उत्तराखंड में मुस्लिम लॉ बोर्ड की शरीयत व्यवस्था नहीं, बल्कि यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता कानून व्यवस्था चलेगी। खटीमा में रविरा को पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर जमकर हमला बोला। कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ को लागू रखने की बात करना कांग्रेस की तुष्टिकरण की सोच है। कहा कि वह समान नागरिक संहिता की बात करते हैं और कांग्रेस देश में लगातार तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर वोटों के लिए राजनीति कर रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की विचारधारा की छाप दिख रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सबके सशक्तिकरण, समान नागरिक संहिता, महिलाओं की सुरक्षा की बात कर रहा है। देश की जनता अब आगे बढ़ चुकी है। जनता मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएगी।

नेशनल पैरा चैंपियनशिप विजेता सोनू को बधाई दी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगें ने अपनी समस्याएं बताईं, जिनका सीएम ने समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान सीएम ने 23वीं नेशनल पैरा चैंपियनशिप ग्वालियर मध्य प्रदेश में तैराकी में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुरेंद्र सिंह रौतेला सोनू की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर रामू जोशी, आईडी पांडे, संजय सिंह, देवेंद्र चौधरी, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बॉल खेलकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया
स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग की विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसमें कॉलेज की जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को जल विद्युत निगम लोहियाहेड के गांधी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ सीएम धामी ने रिबन काटकर एवं बॉल खेलकर किया। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. पवन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सभी विद्यार्थियों को खेलों के महत्व की जानकारी दी। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. विवेक अग्रवाल एवं अंकुर गोयल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में होने वाली हार-जीत हमें जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव को सहने के लिए मानसिक रूप से मजबूत करती है। इस दौरान डायरेक्टर वरुण अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, डॉ. शिप्रा अग्रवाल, प्रशासक विनोद मलिक, प्रधानाचार्या रुचि खुराना, अस्पताल प्रशासक अंजनी विक्रम सिंह. दिनेश कुमार गुप्ता, देवेन्द्र सेन, गोविन्द जोशी, दीपिका पोखरिया, पूजा बिष्ट, हिमाशी भाटिया, रतनजोत कौर, लवलीन, कौर, सूरज, विशाल, रेखा, रूपाली, पूजा, कुलविन्दर, ललित मोहन आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जरूरतमंद छात्रों को देंगे कॉपी, किताब और पेंसिल
Next: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.