Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा जनपद की 6464.97 लाख रुपए की 58 योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा जनपद की 6464.97 लाख रुपए की 58 योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 30/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गुरुवार को अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित हुए बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअली माध्यम से किए गए लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से जनपद अल्मोड़ा के लिए 6464.97 लाख रुपए की 58 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास वर्चुअली माध्यम से किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि यह सभी योजनाएं जनपद के लोगों के लिए बहुत कारगर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की धामी सरकार लगातार जनहित में किए जा रहे कार्यों से नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है तथा लगातार राज्य जो अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हमारी सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देने का काम करने जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वें स्वयं ब्लॉकवार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे एवं उनका समाधान भी करेंगे। इस दौरान यहां पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से कुल 6464.97 लाख रूपये की योजनाओं, परियोजाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया जिसमें 2485.71 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं 3979.26 लाख रूपये की योजनाओ, परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। सीएम द्वारा विधानसभा अल्मोड़ा अन्तर्गत बिरौड़ा लिफ्ट सिंचाई योजना लागत 86.10 लाख रूपये, खूँट में पुस्तकालय, वाचनालय निर्माण कार्य लागत 79.65 लाख रूपये, स्याहीदेवी पम्पिंग पेयजल योजना लागत 35.73 लाख रूपये, डीनापानी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य लागत 99.56 लाख रूपये का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद की अन्य विधानसभाओं, नगर पंचायत क्षेत्रों आदि में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, जिलाधिकारी विनीत तोमर, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के नवनियुक्त डीजीपी अभिनव कुमार ने किया कार्यभार ग्रहण 
Next: सीएम धामी ने किया जनपद नैनीताल से वर्चुअल माध्यम से राज्य के सभी जनपदों की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.