Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए 18 से 24 जनवरी तक होंगे टीम चयन ट्रायल
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए 18 से 24 जनवरी तक होंगे टीम चयन ट्रायल

RNS INDIA NEWS 17/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 जनवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक नैनीताल, देहरादून और हरिद्वार में किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अल्मोड़ा जनपद की टीम को भी आमंत्रित किया गया है। इसके मद्देनजर विभिन्न खेलों की टीमों के चयन के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा में प्रातः 10 बजे से चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डी एन कांडपाल ने बताया कि 18 जनवरी को जूडो और तीरंदाजी के लिए चयन ट्रायल होगा। इसके बाद 19 जनवरी को बॉक्सिंग और तैराकी, 20 जनवरी को कुश्ती, 23 जनवरी को बास्केटबॉल, फुटबॉल, ताइक्वांडो, बैडमिंटन और पावर लिफ्टिंग तथा 24 जनवरी को फेंसिंग, योगासन, हैंडबॉल, कराटे, पेंचक सिलाट और टेबल टेनिस के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज की दो फोटो साथ लानी अनिवार्य होगी। चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों को किसी प्रकार का मार्ग एवं भोजन भत्ता देय नहीं होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 23 जनवरी तक उतार-चढ़ाव के आसार
Next: मंत्री गणेश जोशी हुए उत्तरकाशी के पौराणिक माघ मेले में शामिल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.