Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री आवास पर रही होली की धूम, ढोल-दमाऊ की थाप पर जमकर थिरके सीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री आवास पर रही होली की धूम, ढोल-दमाऊ की थाप पर जमकर थिरके सीएम

RNS INDIA NEWS 24/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देश भर में आज छोटी होली का त्यौहार मनाया जा रहा है।   उत्तराखंड में भी होली के त्यौहार पर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग हर साल की तरह इस बार भी होली के लिए काफी पहले से ही तैयारी में जुट गए थे।   मुख्यमंत्री आवास पर भी आज होली की धूम दिखाई दी।   एक तरफ जहां होली के त्यौहार के लिए बधाई देने वालों का मुख्यमंत्री आवास में तांता लगा रहा तो वहीं मुख्यमंत्री भी अपने पूरे परिवार के साथ छोटी होली मनाते हुए दिखाई दिए।   वहीं होली में सीएम धामी के साथ कई नेता और कार्यकर्ता थिरकते नजर आए।
होली के त्यौहार पर सभी लोग रंगों के साथ इस पर्व को मना रहे हैं।   मुख्यमंत्री आवास पर भी यह त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।   इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्यौहार पर अपनी मां का आशीर्वाद लेते हुए त्यौहार की बधाई दी।   इस दौरान मुख्यमंत्री आवास पर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही तमाम नेता और आमजन भी होली मनाने के लिए पहुंचे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा उनकी पत्नी और बच्चे भी आवास पर पहुंचने वालों को बधाई देते हुए दिखाई दिए।   गुलाल के रंगों के साथ हर कोई एक दूसरे को इस त्यौहार की शुभकामनाएं दे रहा था।   इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गीतों का आनंद लेते हुए भी नजर आए।   मुख्यमंत्री कार्यालय पर तमाम विधायक और कैबिनेट मंत्री और सांसद भी पहुंचे।   मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भी छोटी होली के त्यौहार पर शुभकामनाएं दी।   इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ढोल और ढपली बजाकर होली के गीतों पर आनंद लिया।   वहीं होली में सीएम धामी के साथ कई नेता और कार्यकर्ता थिरकते नजर आए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 मार्च
Next: कांग्रेस को फिर झटका: प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.