Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्लर्क की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.82 लाख ठगे
  • देहरादून

क्लर्क की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.82 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 21/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   दून में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। ठग ने खुद को यूपी पुलिस में तैनात एएसआई बताया। रकम लेने के बाद आरोपी ने विरोध करने पर धमकियां दीं। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के गवाणा गांव निवासी मनवीर सिंह रावत हाल में देहरादून के करनपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वह डालनवाला स्थित एक रिजॉर्ट में फ्रंट ऑफिस एसोसिएट के पद पर पार्ट टाइम नौकरी भी करते हैं। तहरीर के अनुसार मनवीर की मुलाकात नवंबर में रिजॉर्ट में ठहरने आए नमन भटनागर नाम के युवक से हुई। उसने खुद को यूपी पुलिस में एएसआई बताते हुए मनवीर से बातचीत शुरू की। मनवीर का आरोप है कि नमन भटनागर ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि उसकी ऊंची पहुंच है और वह उसे एलडीसी पद पर सरकारी नौकरी दिलवा सकता है। आरोपी ने इसके बदले में किश्तों में ₹चार लाख 87 हजार रुपये ले लिए। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह परीक्षा में नंबर बढ़वाकर मनवीर को चयनित करवा देगा। रकम लेकर आरोपी ने नौकरी नहीं दिलाई। पीड़ित रुपये वापस दिलाने का दबाव बनाया। तब आरोपी ने होटल में फोन कर प्रबंधन से भी झूठी शिकायत कर दी कि मनवीर ने उससे उधार लिया है और पैसे नहीं लौटा रहा है। डर के चलते मनवीर ने आरोपी को तीस हजार रुपये और भेज दिए। पीड़ित मनवीर ने इसके बाद आरोपी के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि तहरीर पर आरोपी नमन भटनागर निवासी मीरा एंक्लेव, गढ़ रोड, मेरठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा के लिए बांटी एक हजार साड़ी
Next: रुड़की बस अड्डे से होकर चलेंगी अब दो वोल्वो

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.