Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छुट्टी लेकर घर आ रहा सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
  • देहरादून

छुट्टी लेकर घर आ रहा सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

RNS INDIA NEWS 21/02/2021
16 (7)

देहरादून। जम्मू कश्मीर से छुट्टी लेकर घर आ रहा एक सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में देहरादून से लापता हो गया है। परिजनों ने आईएसबीटी पुलिस चैकी में जवान के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने बताया कि सेना के जवान का नाम भजन सिंह (24) है, जो जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात हैं। मूलरूप से पैठाणी पौड़ी के रहने वाले भजन सिंह तीन फरवरी को छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। वो सात फरवरी को देहरादून पहुंचे, जानकारी के अनुसार भजन सिंह जम्मू कश्मीर ड्यूटी पर तैनात था। इसी फरवरी माह के पहले हफ्ते वह अपनी यूनिट से छुट्टी लेकर पौड़ी गढ़वाल अपने घर के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार 7 फरवरी को भजन सिंह देहरादून पहुंचा। जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने फौजी भजन सिंह के फोटो को अलग-अलग स्थानों में चस्पा कर तलाश और छानबीन शुरू कर दी है। थाना पटेल नगर पुलिस के मुताबिक लापता फौजी के परिजनों द्वारा बताया गया कि भजन सिंह के छुट्टी लेकर घर आने की सूचना उन्हें नहीं थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारम्भ
Next: 7 अवैध तमंचों और 4 जिंदा कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.