Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू

RNS INDIA NEWS 08/01/2022
rns featured image new

82.37 लाख मतदाता चुनेंगे उत्तराखंड की नई सरकार

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान 82.37 लाख मतदाता प्रदेश की नई सरकार चुनेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए प्रदेश में आर्दश आचार संहिता लगाने की भी घोषणा कर दी है। कहा कि चुनाव पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही आयोजित किए जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2022 के आधार पर तैयार वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया। आयोग ने पहले एक नवंबर को वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन करते हुए, लोगों से इस पर दावे आपत्तियां मांगी थी। सौजन्या ने बताया कि एक से 30 नवंबर के बीच चले विशेष अभियान के दौरान आयोग को नए मतदाता बनने के लिए 3,60,686 लाख आवेदन प्राप्त हुए।

जबकि 62,764 लोगों ने नाम हटाने के लिए भी आवेदन किया। इस तरह एक नवंबर के बाद से वोटर लिस्ट में कुल 2,97,764 मतदाता बढ़े हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल मतदाता संख्या 82, 37,886 पहुंच गई है। सौजन्या ने बताया कि अंतिम प्रकाशन होने के बावजूद नामांकन की अंतिम तिथि तक मतदाता बनने के लिए आवेदन किया जा सकता है। आयोग मतदान से पहले उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर देगा। इस कारण कुल वोटर संख्या में और बढ़ोत्तरी होनी तय है।

1.58 लाख वोटर पहली बार डालेंगे वोट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया है। इसके लिए परिवार रजिस्टर के आधार पर ऐसे परिवारों से सम्पर्क किया गया। इस कारण मौजूदा वोटर लिस्ट में 1,58,008 वोटर 18 से 19 आयुवर्ग के हैं। जो पहली बार मतदान करेंगे।

कुल मतदाता -82, 37,886
पुरुष – 42,24,288
महिला – 39,19,334
अन्य – 300
सर्विस मतदाता – 93,964

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल चोरी में दो गिरफ्तार
Next: आचार संहिता लागू होते ही जिला स्तर पर निर्वाचन आयोग की टीम सक्रिय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.