Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कौताही न बरतें कर्मी: डीएम
  • बागेश्वर

चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कौताही न बरतें कर्मी: डीएम

RNS INDIA NEWS 21/01/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। निष्पक्ष,पारदर्शिता, शांतिपूर्वक व सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में बनाये गए पोलिंग बूथ को चेक करें,जिसमें पेयजल, विद्युत, रैंप, शौचालय,साफ-सफाई आदि मूलभूत व्यवस्थाओं को देख लिया जाए। अगर कहीं पर कोई कमी है,तो उसे तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए टीम भावना से कार्य करें। आपसी तारतम्य बनाएं, इससे समस्या का समाधान आसान होता है। कहा कि शांतिपूर्ण,स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की अहम भूमिका है। मतदान दिवस पर अपने क्षेत्र के बूथों पर लगातार भ्रमण करें तथा मतदान के सुचारू होने पर नजर रखेंगे। सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को दायित्वों को अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी मतपत्र को मतदान सामग्री को भलिभांति चेक कर वितरण कराने के निर्देश दिए। रिजर्व समेत सभी मतपेटियों को संबंधित आरओ का समय पर उपलब्ध कराई। नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम को प्राप्त शिकायतों का स्पष्ट रूप से अंकन कर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मंगलवार शाम पांच बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी किसी भी तरह का चुनाव प्रसार नहीं कर सकेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,परियोजना निदेशक शिल्पी पंत,डीडीओ संगीता आर्या सहित जोनल, सैक्टर मजिस्ट्रेट व नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेतालघाट ब्लॉक में गुलदार के आतंक से लोग परेशान
Next: पांच दिन बाद सैफ अली खान को मिली लीलावती से छुट्टी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.