Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पांच दिन बाद सैफ अली खान को मिली लीलावती से छुट्टी
  • राष्ट्रीय

पांच दिन बाद सैफ अली खान को मिली लीलावती से छुट्टी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को हमले की घटना के करीब पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मंगलवार को खान अपने घर लौट आए हैं। मालूम हो कि हमले के बाद उन्हें उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से बाहर आकर सैफ अली खान ने फैंस और मीडिया का अभिवादन किया। उन्हें मुस्कुराता देख फैंस ने राहत की सांस ली है।
सैफ अली खान ने मुस्कुराकर हाथ हिलाते हुए फैंस और मीडिया का आभार जताया। सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह हमलावर ने चाकू से कई वार किए। अभिनेता बुरी तरह जख्मी हुए। उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं। लीलावती अस्पताल मे उनका इलाज चला, जहां उनकी कई घंटे की सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने बताया कि हमले में सैफ के तीन जगह चोट आई। दो चोट हाथ में, एक गर्दन की दाईं तरफ। इसके अलावा एक गंभीर चोट रीढ़ की हड्डी में लगी। फिलहाल सैफ खतरे से बाहर हैं। आज जब एक्टर को छुट्टी मिली है तो उनके आवास ‘सतगुरु शरण’ के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और पुलिस बल तैनात है।
सैफ अली खान की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसी नुकीली चीज निकाली। सर्जरी के बाद सैफ अली खान को 17 जनवरी को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उन्हें नॉर्मल रूम में शिफ्ट किया गया। करीब पांच दिन बाद सैफ को घर भेज दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है। सैफ को अस्पताल लेने उनकी पत्नी व अभिनेत्री करीना करीना कपूर पहुंचीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कौताही न बरतें कर्मी: डीएम
Next: राशिफल 22 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.