
विकासनगर(आरएनएस)। चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक युवक को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार रात को पुलिस टीम ने डाकपत्थर स्थित गैस गोदाम जाने वाली रोड पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक खुखरी बरामद हुई। पूछताछ में युवक की पहचान अरशद पुत्र यासीन, निवासी जीवनगढ़, कोतवाली विकासनगर, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई।बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता है। उसने बताया कि वह रात के समय चोरी करने के उद्देश्य से लोगों को डराने के लिए अपने साथ खुखरी रखता था। बताया कि अवैध हथियार बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

