Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चोरी की कार को कबाड़ी को बेचने जा रहे हरियाणा के दो वाहन चोर गिरफ्तार
  • हरिद्वार

चोरी की कार को कबाड़ी को बेचने जा रहे हरियाणा के दो वाहन चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/12/2021
rns featured image new

हरिद्वार। शादी समारोह में गए एक युवक की कार पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे चोरी की कार के साथ-साथ एक अन्य वाहन भी बरामद हुआ है। वह कार चोरी कर सहारनपुर के कबाड़ी बाजार में बेचने जा रहे थे।

सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सुधांशु जलोटा निवासी वाल्मिकी मन्दिर भीमगोड़ा खडख़ड़ी अपनी कार से दूधाधारी चौक के पास शादी समारोह में गया था। उसने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी। वापस आने पर कार गायब मिली। पुलिस ने सुधांशु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत के नेतृत्व में खडख़ड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई की टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और पुराने वाहन चोरों की कुंडली खंगाली।

पुलिस ने प्रिंस उर्फ पप्पा निवासी तेली मंडी अंबाला कैंट हरियाणा और अमन उर्फ गड्डी निवासी खटीक मंडी सदर कैंट अंबाला हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। उनसे सुधांशु की कार के साथ-साथ उसे उठाकर ले जाने में इस्तेमाल होने वाली गाड़ी भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह कार चोरी कर कबाड़ी को बेचने सहारनपुर ले जा रहे थे। पुलिस टीम में कांस्टेबल जितेंद्र शाह, जितेंद्र तोमर व ममता शामिल रहे। आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल को काले झंडे दिखाने जा रहे भाजपाई हिरासत में लिए
Next: भाजपा ने बताया राहुल की रैली को विफल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.