Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरी के शक में चौकी प्रभारी ने महिला को पीट-पीट कर किया अधमरा
  • देहरादून

चोरी के शक में चौकी प्रभारी ने महिला को पीट-पीट कर किया अधमरा

RNS INDIA NEWS 18/05/2022
default featured image

एसएसपी ने किया चौकी प्रभारी को निलंबित

देहरादून। बंद घर में हुई चोरी के मामले में शक पर पुलिस ने एक महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। आरोप है कि चोरी उगलवाने के लिए उसके साथ ऐसा किया गया। महिला की हालत बिगड़ी तो पुलिस ने छोड़ा। गंभीर हालत में महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, प्रकरण का पता लगते ही डीआईजी गढ़वाल रेंज जन्मेजय खंडूरी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करते हुए सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी को प्रकरण की जांच सौंप दी है।

जोगीवाला चौकी क्षेत्र के मंत्रा अपार्टमेंट, मोहकमपुर स्थित फ्लैट में इंजीनियर देवेंद्र ध्यानी का परिवार रहता है। बीते सात मई को वह किसी काम से दिल्ली गए थे। इस दौरान फ्लैट बंद रहा। वहां से वह 14 मई को वापस आए तो देखा कि उनके फ्लैट का दरवाजा खुला है। अंदर अलमारी भी खुली पड़ी थी। अंदर से सोने चांदी के जेवरात गायब थे। उनके घर पर एक मंजू (शर्मी) नाम की महिला (निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश) काम करती थी। ध्यानी ने पुलिस को तहरीर दी तो जोगीवाला पुलिस ने शक के आधार पर मंजू को पूछताछ के लिए बुला लिया। आरोप है कि उसे चौकी लाया गया और पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला को इतना मारा गया कि उसके मुंह, नाक से खून आने लगा। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया गया। हालत खराब देखकर स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे कोरोनेशन अस्पताल में भेज दिया गया। महिला का कोरोनेशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुकदमे का विवेचना अधिकारी भी चौकी प्रभारी जोगीवाला दीपक गैरोला को नियुक्त किया गया। पुलिस कप्तान के संज्ञान में जब यह बात आई तो उन्होंने चौकी प्रभारी दीपक गैरोला को ‌सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच बैठा दी है। वहीं महिला के उपचार की निगरानी भी कराई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में शुरू हुए नाक के ऑपरेशन
Next: सिपाही की फर्जी पत्‍नी बनी फालोवर की बेटी, सिपाही हुआ सस्‍पेंड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.