
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने लैपटॉप चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने चोरी का लैपटॉप बरामद कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। राजकुमार निवासी ग्राम आदुवाला ने हरबर्टपुर पुलिस चौकी में 26 अगस्त को तहरीर देकर बताया कि उनके कार्यालय से अज्ञात व्यक्ति ने उनका लैपटॉप चोरी कर दिया है। बताया कि लैपटॉप में उसकी महत्वपूर्ण सामग्री लोड है। जिसे दोबारा प्राप्त करना काफी कठिन है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को शक्ति नहर किनारे पांवटा रोड स्थित पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवम पुत्र रिशिपाल निवासी आसनबाग हरबर्टपुर के खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है। चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि आरोपी से चोरी का लैपटॉप बरामद कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।


