Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरी का आरोपी 15 लाख के जेवर के साथ गिरफ्तार
  • देहरादून

चोरी का आरोपी 15 लाख के जेवर के साथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/08/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए हैं। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, नेहरू कॉलोनी थाने में 10 जुलाई को भगत सिंह नेगी निवासी मोहकमपुर ने तहरीर दी थी कि उनके घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने ज्वैलरी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। टीम ने आसपास लगे 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की, आरोपी को पकड़ने के लिए मुखबिर सक्रीय किए गए। काफी तलाश करने के बाद शनिवार को आरोपी मनीष कुमार निवासी शिव मंदिर ब्रह्मपुरी पटेलनगर को अनिकेत फॉर्म के समीप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार सीज कर दी। कार की तलाशी में घर से चोरी की गई ज्वैलरी बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने 10 अगस्त को हर्रावाला में घर में चोरी करने की बात भी स्वीकारी। पूछताछ में उसने बताया कि वह रात्रि में मोहल्लो में घूमकर बंद घरों की रैकी कर चोरी करता है। रात में घूमने के दौरान अभियुक्त अपने हाथ में डिब्बा लेकर चलता है, ताकि पकड़े जाने पर पेट्रोल चोरी करने की बात कहकर वो बड़ी कार्रवाई से बच सके। यही नहीं सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए वो रेलवे पटरी, खाली प्लॉट, बगीचों, घरों की छतों से आना-जाना करता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीता हेलीकॉप्टर से हर्षिल घाटी का लिडार सर्वे शुरू
Next: राशिफल 17 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.