Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चोरी हुई थार 48 घंटे में बरामद, एक आरोपी धरा
  • हरिद्वार

चोरी हुई थार 48 घंटे में बरामद, एक आरोपी धरा

RNS INDIA NEWS 30/07/2023
rns featured image new

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र से चोरी की गई थार कार को 48 घंटे के भीतर फिल्मी अंदाज में हरियाणा के पलवल हाईवे पर टायर में गोली मारकर पंक्चर कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी का एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस के हत्थे चढ़े राजस्थान के रहने वाले आरोपी के खिलाफ अलग-अलग राज्य में वाहन चोरी के 51 मुकदमे दर्ज हैं। चंद मिनट में आधुनिक तकनीक से चौपहिया वाहन चोरी करने में आरोपी बेहद एक्सपर्ट है। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। रविवार को मेला नियंत्रण कक्ष में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि दो दिन पूर्व अतमलपुर बौंगला निवासी मनीष कुमार की थार कार घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। बताया कि कार बरामद करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस टीम आगे बढ़ रही थी। पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे वाहन स्वामी ने पलवल से करमन टोल प्लाजा से आगे चलते ही अपनी कार को पहचान कर लिया, जिसके बाद पुलिस टीम ने अपना निजी वाहन थार के आगे लगा दिया लेकिन आरोपी ने रोकने की बजाय थार को पीछे कर भागना चाहा।
एसपी सिटी के मुताबिक आरोपी के भागने की कोशिश करने पर एसआई अशोक सिरस्वाल ने सरकारी असलहे से फायर कर सटीक निशाना लगाकर थार का टायर पंक्चर कर दिया। इसके बाद कुछ दूरी पर एक आरोपी को दबोच लिया गया जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी रतन सिंह पुत्र बत्तू सिंह निवासी शिवनगर कालोनी जयपुर राजस्थान अपने साथियों के साथ मिलकर चौपहिया वाहन के लॉक सिस्टम को डिकोड करने में एक्सपर्ट है और उसके बाद नया लॉक सिस्टम एवं नंबर प्लेट लगाकर वाहन को बेच दिया जाता था। या फिर वाहन को कबाड़ियों को बेच देते थे। आरोपी के खिलाफ कई राज्य में वाहन चोरी के 51 मुकदमे दर्ज हैं। वह इसी माह जेल से जमानत पर छूटा था। आरोपी के कब्जे से चार हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट, अलग अलग तरह के लॉक, चाबियां, कार का लॉक खोलने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, वॉयर, फर्जी रजिस्ट्रेशन कागजात, मुहर बरामद हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव
Next: कर्मचारी ने किया सुपरवाइजर पर हमला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.