Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • अल्मोड़ा

चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई

RNS INDIA NEWS 04/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.10.03_11zon

अल्मोड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर विकासखंड हवालबाग की ग्राम पंचायत चितई में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान 1 जून से 5 जून तक संचालित किए जा रहे ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया गया।

अभियान के तहत विश्व प्रसिद्ध चितई गोलू देवता मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कूड़ा-करकट का संग्रहण और निस्तारण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यालयी छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, ग्रामीणों तथा विकासखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया। हरी दत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों, उन्नति स्वायत्त सहकारिता के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमानी कुंडू, जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह लटवाल, ग्राम प्रधान दीपा आर्या, ग्राम प्रधान धीरज कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश सिंह कनवाल तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद कुमार पांडे सहित विकासखंड के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
Next: मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.