Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना का अभ्यास शुरू
  • उत्तरकाशी

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना का अभ्यास शुरू

RNS INDIA NEWS 23/04/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर बुधवार से वायुसेना का चार दिवसीय अभ्यास शुरू हो गया है। यह अभ्यास 26 अप्रैल तक चलेगा। वायुसेना की ओर से बहुद्देश्यीय परिवहन विमान एएन-32 की लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया गया। गौरतलब है कि सीमांत जिला उत्तरकाशी की सीमा चीन सीमा से सटी हुई है। एयर फोर्स के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर पवन ने बताया कि चार दिवसीय अभ्यास के तहत बुधवार को वायुसेना के आगरा एयरबेस से एनएन-32 विमान उड़ान भरकर सुबह 11 बजे चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट पहुंचा। जहां लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास करीब 12 बजे तक जारी रहा। अभ्यास के बाद वायुसेना का यह विमान आगरा एयरबेस लौट गया। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना समय-समय पर अभ्यास करती रहती है, जिसमें पायलटों को लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास कराया जाता है। अब तक वायुसेना यहां एएन-32 सहित डोर्नियर, हरक्यूलिस, एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर, चिनूक हेलिकॉप्टर, एमआई 17 और अपाचे आदि को उतार चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गो वंश को छोड़ने वालों पर होगी कार्यवाही: भंडारी
Next: एसएसजे विवि में शेक्सपियर का भावपूर्ण स्मरण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.