Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग में लागू हो स्टाफिंग पैटर्न
  • देहरादून

चिकित्सा शिक्षा विभाग में लागू हो स्टाफिंग पैटर्न

RNS INDIA NEWS 04/07/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। फेडरेशन ऑफ मिनिस्टिरियल सर्विसेस एसोसिएशन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्टाफिंग पैटर्न लागू करने की मांग की। सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल लाभ देने की मांग की। प्रांतीय अध्यक्ष पूर्णानन्द नौटियाल और महासचिव मुकेश बहुगुणा ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग मे मिनिस्टिरियल संवर्ग के 84 पदों पर अभी तक स्टाफिंग पैटर्न लागू नहीं किया गया है। जबकि शासनादेश 26 जुलाई 2016 के अनुसार सभी विभागों के मिनिस्टिरियल कर्मचारियों के पदों का उनके स्वीकृत पदवार स्टाफिंग पैटर्न लागू किया जा चुका है। इसमें कनिष्ट सहायक 32 प्रतिशत, वरिष्ठ सहायक 28 प्रतिशत, प्रधान सहायक 18 प्रतिशत, प्रशासनिक अधिकारी आठ प्रतिशत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आठ प्रतिशत और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के छह प्रतिशत पद विभागीय संरचना मे पुनर्गठित किए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग में ये व्यवस्था लागू न होने से कर्मचारियों के प्रमोशन नहीं हो पा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। सचिव स्वास्थ्य ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य सामग्री डिलीवरी करने के नाम पर 1.95 लाख ठगे
Next: ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग में जल भराव से लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.