Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या की
  • रुद्रप्रयाग

छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या की

RNS INDIA NEWS 24/12/2024
knife murder blood

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  मुख्यालय से सटे जवाड़ी गांव में आपसी कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई ही चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की निर्मम हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत जवाड़ी के मरुड़ी सारी (उत्यासू) में दोपहर 12 बजे नितिन नेगी की अपने बड़े भाई श्रीकांत सिंह नेगी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते नितिन ने अपने बड़े भाई 35 वर्षीय श्रीकांत नेगी पर चाकू से प्रहार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने खून से लथपथ भाई को छत से नीचे आंगन में फेंक दिया। परिजन घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक श्रीकांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था जबकि सबसे छोटा भाई अंकित नेगी पूना में प्राइवेट नौकरी करता था। आरोपी मझला भाई 32 वर्षीय नितिन नेगी गांव में ही रहता था। तीनों के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक की पत्नी एवं दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि नितिन की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। हालांकि पुलिस इस सम्पूर्ण मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने गांव के साथ ही जिला चिकित्सालय में तथ्य जुटाने के बाद कोतवाली रुद्रप्रयाग में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक मनोज सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमी ने प्रेमिका का सिर दीवार पर पटक कर किया घायल
Next: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी रिटायर्ड अफसर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.