Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • छेनागाड़ में मलबा हटाने का काम जारी, डीएम-एसपी ने किया दौरा
  • रुद्रप्रयाग

छेनागाड़ में मलबा हटाने का काम जारी, डीएम-एसपी ने किया दौरा

RNS INDIA NEWS 10/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  बीती 28 अगस्त की रात्रि को आई भीषण आपदा से लापता नौ लोगों की खोजबीन के लिए छेनागाड़ में सर्च एंड रेस्क्यू अभियान जारी है। जेसीबी मशीन के साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ द्वारा मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन और पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने छेनागाड़ का स्थलीय निरीक्षण किया साथ ही यहां जायजा लेते त्वरित मलबा हटाने के निर्देश दिए। छेनागाड़ में बादल फटने से लापता लोगों का अब भी कोई पता नहीं लग पाया है। हालांकि खुदाई के दौरान यहां घरेलू सामान भी बरामद होने लगा है। जबकि लोगों को मृतक के शव निकालने का इंतजार है।
हालांकि मिट्टी और बोल्डर अधिक होने से यहां मैन्युअल तरीके से काम करने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। जबकि छेनागाड़ तक वाहन न पहुंचने से भी भारी मशीने यहां नहीं पहुंच पा रही है जिससे मलबा हटाने के काम में और तेजी नहीं लाई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द मलबा हटाने की कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने सर्च अभियान में जुटे जवानों का हौसला बढ़ाया और कहा कि लापता लोगों को खोजने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे साथ जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पूरे क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां के लोगों से बातचीत कर घटना को लेकर व्यापक जानकारी ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम की दूसरे चरण की यात्रा की तैयारियां तेज
Next: नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 10 साल का कठोर करावास

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.