Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • छात्रों ने प्रदर्शन कर विवि प्रशासन का पुतला दहन किया
  • टिहरी

छात्रों ने प्रदर्शन कर विवि प्रशासन का पुतला दहन किया

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
06- (3)

नई टिहरी। केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विवि प्रशासन का पुतला दहन किया। छात्रों ने कहा कि पूर्व में भी विवि प्रशासन को परिसर की समस्याओं को लेकर अवगत करवाया गया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। शुक्रवार को एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्र संघ ने परिसर की समस्याओं के निराकरण न होने पर विवि प्रशासन के खिलाफ परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रोष जताया। छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गुनसोला ने कहा कि परिसर की समस्याओं को लेकर छात्रों ने पूर्व में विवि कुलपति तथा परिसर निदेशक को भी अवगत करवाया था, लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया। उन्होंने बदहाल बालिका छात्रावास की खस्ताहाल स्थिति को सुधारने, नये शौचालयों का निर्माण करने,परिसर तथा छात्रावासों में वाईफाई की कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने, छात्राओं के लिये के अतिरिक्त छात्रावास का निर्माण करने सहित अन्य मांगों के जल्द निराकरण करने को कहा। कहा जल्द छात्रों की मांगों निस्तारण नहीं होता है, तो छात्रों को आंदोलन के बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में महासचिव लोकेश तोपवाल, उपाध्यक्ष अंकित रमोला, विवि प्रतिनिधि गुरमीत कौर, शुभम राणा, अमन सजवाण, हिमांशु, कृष्णा,विमलेश बहुगुणा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी: जिले में 61 स्कूलों को जल्द मिलेगी पेयजल सुविधा
Next: पीएम किसान पोर्टल से किसानों के डाटा जोड़ने को पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.