Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छत्रधारी चालदा महाराज की प्रवास यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • देहरादून

छत्रधारी चालदा महाराज की प्रवास यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
default featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  छत्रधारी चालदा महाराज के दसऊ मंदिर में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी के भाव दिखाई दे रहे थे तो कुछ श्रद्धालुओं की आंखों से अश्रुधारा उमड़ रही थी। मौका था ढाई साल के दसऊ प्रवास के समापन का। दोपहर डेढ़ बजे देव पालकी मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकली। जिसके बाद लोगों ने देव दर्शन किए। शाम चार बजे खत पशगांव के ग्रामीण मंदिर परिसर में आरती करने पहुंचे। सभी ग्रामीणों को पता था कि यह अंतिम अवसर है महाराज की अपने गांव के मंदिर में आरती करने का, जिससे ग्रामीणों की आंखें नम थी। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के गवाली पश्मी गांव से देवता को लेने आए श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल था। ‘कांसे की कंस्तूरी गूगेला भरो धूपा, केती तेरे वेशा राजा केती तेरे रूपा…. के साथ दसऊ गांव समेत पूरे खत पशगांव में रातभर भावुकता के बीच चालदा महाराज के जयकारे गूंजते रहे। ढाई साल पूर्व खत समाल्टा से 29 अप्रैल 2023 को छत्रधारी चालदा महाराज दसऊ प्रवास के लिए निकले थे, जो एक मई देर रात दसऊ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए। 10 दिसंबर को देवता का दसऊ गांव से प्रस्थान होगा। सोमवार को देवता की खुले आसमान के नीचे बागड़ी हुई, जबकि मंगलवार का बागड़ी पूजन दसऊ गांव के ही एक ग्रामीण के घर में होगा। देवता को लेने के लिए रविवार को छह सौ श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के गवाली पश्मी गांव से पहुंचे। श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने पारंपरिक और धार्मिक रीति रिवाजों के तहत भव्य स्वागत किया। जिसके बाद देव प्रांगण में रात्रि जागरण हुआ, जिसमें पारंपरिक हारुल नृत्य के माध्यम से देव आराधना की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं के विरोध में किया प्राचार्य का घेराव
Next: मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका, हुई झड़प

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.