Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्र संगठनों ने रैली निकाल किया गोला बाजार में धरना प्रदर्शन
  • पौड़ी

छात्र संगठनों ने रैली निकाल किया गोला बाजार में धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून में विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में श्रीनगर में छात्र संगठनों में उबाल आ गया है। विरोध स्वरूप यहां विवि गेट से श्रीनगर के मुख्य मार्गों पर रैली निकालकर युवाओं ने गोला बाजार में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए युवाओं पर लाठी चार्ज को लेकर उठाए गए सरकार के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा की। शुक्रवार को गोला बाजार में धरना प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि बेरोजगार संघ की ओर से यूकेपीएसएसएससी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा था। लेकिन पुलिस ने युवाओं पर लाठी चार्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर दिया। उन्होंने कहा पुलिस ने जिस निर्ममता से लाठियां भांजी हैं वह उत्तराखंड आंदोलन की यादों को ताजा करने वाली हैं। मौके पर छात्र संघ महासचिव सम्राट राणा, उपाध्यक्ष रोबिन सिंह, आइसा के अंकित उछोली, शिवानी पांडेय, जय हो के आयुष मियां, सुधांशु थपलियाल, छात्रम संगठन के अनमोल भंडारी, अमन पंवार, एसएफआई से कमलेश नेगी,एआईडीएसओ से रेशमा पंवार, पूजा भंडारी, छात्र संघ सहसचिव रंजना, छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान, सौरभ चंद्र सानू बेरोजगार संघ के अरुण नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाशिवरात्रि को लेकर व्यवस्थाएं होंगी चाकचौबंद
Next: लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.