Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्र के अपहरण में एक और आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

छात्र के अपहरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/07/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश पुलिस ने नाबालिग छात्र का अपहरण कर 15 लाख की फिरौती मांगने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुख्य आरोपी की मदद करने वाले उसके दोस्त को मनसा देवी फाटक, गुमानीवाला से पकड़ा गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
तीन दिन पूर्व श्यामपुर क्षेत्र से 12 वर्षीय छात्र का अपहरण कर 15 लाख की फिरौती मांगने के मामले में एक और कड़ी जुड़ गई है। मुख्य आरोपी राजन उर्फ भोला की एक युवक ने मदद की। उसकी मदद करने के आरोप में चंदन कुमार पुत्र हरि यादव निवासी सरैया खैरा, टोला थाना पहाड़पुर जिला मोतिहारी, बिहार हाल निवासी ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस का आरोप है कि चंदन ने कॉल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फिरौती की डिमांड की थी। मुख्य आरोपी राजन ने पुलिस पूछताछ में यह बात बताई थी। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पांच लाख रुपये के लालच में फंसा चंदन
पुलिस के अनुसार छात्र का अपहरण करने के बाद आरोपी राजन उर्फ भोला ने चंदन को फोन कर कहा कि ऋषिकेश में एक बच्चे को किडनैप कर रहा हूं। जब तुम्हें मोबाइल से कॉन्फ्रेंस पर लूंगा, इसके बाद तुम्हें बात करने वाले व्यक्ति से 15 लाख रुपये की फिरौती की डिमांड करनी है। इसकी एवज में पांच लाख रुपये मिलेंगे। उसकी बातों में आकर चंदन पैसों के लालच में फंस गया। राजन ने जैसा कहा उसने मोबाइल पर सामने वाले व्यक्ति को कह दिया। उसके बाद से ना तो राजन ने उससे संपर्क किया, ना ही उसका पता चल पाया। मंगलवार को वह उसके बताए पते पर मिलने आया। पुलिस हिरासत में चंदन ने बताया कि वह गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता है।

यह था मामला
24 जुलाई को श्यामपुर क्षेत्र से एम्स में सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर के 12 साल के बेटे का अपहरण हो गया था। इसके बाद बिजनौर धामपुर पुलिस ने बस अड्डे से बालक समेत अपहरणकर्ता को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एक और युवक के मामले में शामिल होने की बात कही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मियों ने चेताया, मांगें नहीं मानी तो कार्यबहिष्कार
Next: दिल्ली जा रही दो डग्गामार बसें पकड़ीं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.