Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चेतन मेहरा बने कृषक कृषि बागवानी उद्यमी संगठन के जिलाध्यक्ष
  • अल्मोड़ा

चेतन मेहरा बने कृषक कृषि बागवानी उद्यमी संगठन के जिलाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 09/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जिले के छावनी परिषद रानीखेत में कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन की जिला बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक केवलानंद तिवाड़ी ने की। बैठक की शुरुआत संगठन के महासचिव दीपक करगेती द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुई। इस अवसर पर रानीखेत में स्वरोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली पिंक ऑटो रिक्शा संचालित कर रही महिलाओं को पुष्प गुच्छ और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही मंगचौड़ा से सब्जी का व्यवसाय करने आई महिलाओं को भी संगठन ने सम्मानित किया। इन महिलाओं ने संगठन से अनुरोध किया कि उन्हें रानीखेत में सब्जी बेचने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए, जिस पर संगठन ने आश्वासन दिया कि किसानों को उचित स्थान दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में संगठन के जिला कार्यकारिणी गठन का कार्य भी सम्पन्न हुआ, जिसमें चेतन मेहरा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा उमेश करगेती, हिमांशु भट्ट, गोपाल सिंह अधिकारी, गोपाल सिंह बिष्ट और बहादुर सिंह कंडारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। लता कांडपाल को सचिव के रूप में चुना गया, जबकि महेश चंद्र जोशी, मनोज सती, श्याम दत्त नैनवाल, विपिन जोशी, शंकर सिंह, सरिता देवी, देवेंद्र सिंह, गोपाल सिंह ठिठोला और त्रिवेणी चंद्र पंत को जिला कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। बैठक में गौ सेवक डाबर सिंह मैठाणी ने संगठन से बद्री गायों की सेवा के लिए विस्तार योजना बनाने की अपील की। बैठक में हिमांशु कड़ाकोटी, मनोज उपाध्याय, राजेंद्र जोशी, नरेंद्र सिंह, गौरव तिवाड़ी, मनोज कुमार, नंदन सिंह मेहरा, महेश चंद्र पांडे, कैलाश चंद्र पांडे, जगत राम, दीवानी राम, वीरेंद्र मेहरा, भगत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस और स्मैक तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा की अदिति फ्रांस में कृषि विज्ञान का करेंगी अध्ययन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.