Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चीनी मिल मैदान में सामुदायिक भवन निर्माण को मंजूरी
  • ऊधम सिंह नगर

चीनी मिल मैदान में सामुदायिक भवन निर्माण को मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। विधायक तिलकराज बेहड़ की मांग पर चीनी मिल की दो एकड़ भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सामुदायिक भवन और कलकत्ता फार्म पुलिस चौकी के निकट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को चीनी मिल प्रबंधन की एनओसी मिलने के बाद विधायक बेहड़ ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ चीनी मिल की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विधायक तिलकराज बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किच्छा में सामुदायिक भवन और गांव नजीमाबाद क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने का प्रस्ताव भेजा था। इसके पास होने के बाद सामुदायिक भवन के लिए चीनी मिल की हल्द्वानी रोड से सटी खाली पड़ी दो एकड़ भूमि और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए कलकत्ता पुलिस चौकी के निकट का स्थान चिह्नित किया गया। चीनी मिल प्रबंधन की एनओसी मिलने के बाद विधायक बेहड़ ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ चीनी मिल की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। बेहड़ ने बताया कि भूमि का सर्वे करने के बाद शीध्र ही स्टीमेट बनाया जाएगा। सामुदायिक भवन हॉल, आवश्यकतानुसार कमरे, उचित पार्किंग के साथ तीन रास्तों पर बनेगा। इसे रुद्रपुर के सामुदायिक भवन की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। सामुदायिक भवन का स्वामित्व शुगर फैक्ट्री के पास होगा, पर सभी वर्गों के काम आएगा। सामुदायिक भवन में शादी, पार्टी के साथ अन्य सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्य सम्पन्न किए जा सकेंगे। जबकि गांव नजीमाबाद क्षेत्र में कलकत्ता पुलिस चौकी के निकट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जाएगा। इससे आसपास के कई गांव को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इसके अलावा जीजीआईसी का उच्चीकरण किया जाएगा। ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अमित भारती, सहायक अभियंता नीरज कांडपाल, अपर सहायक अभियंता आईएस चिलवाल, आर्किटेक्ट यासीन, कानूनगो अशोक कुमार कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जूते की दुकान में आग लगने से सामान जलकर खाक
Next: बालक की मौत के मामले में स्कूल बस चालक पर केस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.