Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चेकिंग अभियान में डग्गामार बस सहित तीन वाहन सीज
  • देहरादून

चेकिंग अभियान में डग्गामार बस सहित तीन वाहन सीज

RNS INDIA NEWS 20/09/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा को दुर्घटना रहित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर प्रवर्तन टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। डग्गामार एक बस सहित तीन वाहन सीज किए हैं। औचक कार्रवाई से चालकों में हडक़ंप की स्थिति रही। एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात नेपाली फार्म पर चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां देहरादून से आ रही यूपी नंबर की एक बस को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई। बस परमिट शर्तों का उल्लंघन कर देहरादून से सवारी ले जा रही थी। डग्गामारी में बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया। बस में सवार लोगों को
रोडवेज की बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। वहीं सोमवार को ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे, गंगोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश की टीम शामिल रही। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग में एक टैक्सी और ध्वनि प्रदूषण फैलाने के मामले में एक बाइक को सीज किया है। इस दौरान हाईवे पर चेकिंग अभियान के चलते कई चालक वाहन को काफी पीछे खड़ाकर टीम के जाने का इंतजार
करते नजर आए। एआरटीओ ने बताया कि यात्रा में संभावित हादसों की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर किया वृक्षारोपण
Next: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
  • बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.