Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सीएचसी कपकोट में पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ
  • बागेश्वर

सीएचसी कपकोट में पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 21/02/2024
default featured image

बागेश्वर(आरएनएस)।   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में पब्लिक हेल्थ यूनिट शुरू हो गई है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने इसका उद्घाटन किया। यूनिट में जांच टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य विभाग की जानकारी भी मिलेगी। बीमारियों की रोकथाम में यह यूनिट क्षेत्र के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा दूर-दराज से आने वाले लोग लाभांवित होंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की गई। इसके साथ ही शवगृह का लोकार्पण किया। विधायक गड़िया ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में प्रदेश में नित विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश के हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत समेत अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। कपकोट में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, मनोहर राम, राजेंद्र कैड़ा, मंडल अध्यक्ष भुवन गड़िया, ओम प्रकाश ऐठानी, गणेश उपाध्याय, नवीन कपकोटी आदि मौजूद रहे।

20 बेडों से सुसज्जित हुआ कपकोट अस्पताल
सीएचसी कपकोट आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। 20 आधुनिक बेडों से अस्पताल सुसज्जित हो गया है। इसके अलावा चिकित्सालय में आधुनिक एक्स-रे मशीन लग गई है। आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन, आधुनिक डेंटल चेयर यहां स्थापित हो गई है। गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट में इसे अपर जिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा की है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी तैनाती हो गई है। विधायक गड़िया ने कहा कि उन्होंने डेढ़ साल पहले कपकोट विधानसभा के लोगों को हल्द्वानी व अन्य विकसित शहरों जैसी उत्तम एवं व्यवस्थित स्वास्थ्य सुविधाएं देने का संकल्प लिया था। आज उसी संकल्प को पूरा करने का काम हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में निजी स्कूलों के 19 हजार दाखिलों की होगी जांच, आरटीई में हुए थे छात्रों के एडमिशन
Next: भतरौजखान पुलिस ने वारंटी अभियुक्त किया गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-06 at 17.39.43_11zon
  • बागेश्वर

बैजनाथ पुलिस ने लूट का खुलासा किया, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/02/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

RNS INDIA NEWS 20/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.