Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सीएचसी चौंड में दर्द से कराहती महिला को नहीं मिला इलाज
  • टिहरी

सीएचसी चौंड में दर्द से कराहती महिला को नहीं मिला इलाज

RNS INDIA NEWS 18/02/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   ब्लाक प्रतापनगर के सीएचसी चौंड में बीती देर रात को इलाज को पहुंची महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन उसे इलाज नहीं मिला। महिला के पति ने दर्द से कराहती महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर अस्पताल स्टाफ की मरीजों को लेकर लापरवाही पर सवाल उठाए। महिला का इलाज रात को निजी क्लीनिक में करवाना पड़ा। मामले में प्रतापनगर ब्लाक के एमओआईसी डॉ कुलभूषण त्यागी का कहना है कि रात को ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों व स्टाफ का स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। टिहरी जनपद सहित प्रतापनगर ब्लाक में डाक्टरों की कमी के कारण अस्तपाल जहां रैफर सेंटर बने हैं, वहीं जिन अस्तपालों में डाक्टर हैं भी, वहां पर लापरवाही व कुप्रबंधन के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीती देर रात को सीएचसी चौंड की स्थिति कुछ इस तरह की सामने आई। ब्लाक प्रतापनगर के उपली रमोली के ग्राम कंडियाल गांव के निवासी महिपाल सिंह कंडियाल बीती रात को सीएचसी चौंड में पेट दर्द से कराह रही पत्नी दरबा देवी (31) को लेकर पहुंचे। अस्तपाल में लगातार दो घंटे तक डाक्टर व स्टाफ का इंतजार करने सहित मदद से चिल्लाते रहे, लेकिन कोई अस्पताल में महिला को देखने नहीं आया। जिसके बाद महिपाल सिंह अपनी दर्द से बुरी तरह से कराह रही पत्नी को लेकर लम्बगांव आये। जहां पर बमुश्किल एक निजी क्लीनिक की तलाश कर पत्नी का इलाज करवाया। अस्पताल में इलाज न मिलने पर महिला के पति महिपाल ने अस्पताल में दर्द से कराह रही पत्नी का वीडियो सोशल मीडीया पर वायरल कर अस्पताल की स्थिति व लापरवाह स्टाफ को लेकर सवाल उठाये। मामले में प्रतापनगर ब्लाक के एमओआईसी डॉ कुलभुषण त्यागी का कहना है कि नाइट ड्यूटी पर डॉक्टर व दो स्टाफ नर्स थी। उनका कहना है कि उन्होंने रात को डिलीवरी अस्पताल में करवाई। डिलीवरी वाली महिला को इंजेक्शन भी दिया। दर्द से कराहती महिला को लेकर उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन स्टाफ की बातों पर भरोसा न कर रात्रि ड्यूटी दे रहे पूरे स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डॉ त्यागी ने साथ ही बताया कि उपनल कर्मियों की हड़ताल व कुछ कर्मचारियों के अवकाश रहने के कारण अस्पताल में स्टाफ की कमी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर कांग्रेस ने किये मण्डलम और मण्डलम सह प्रभारी नियुक्त
Next: जौलंगी वार्ड सदस्य चुनाव जल्द करवाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.