Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • चौकीदार के नाम पर दिल्‍ली में करोड़ों का कारोबार, जांच हुई तो मचा हड़कंप
  • चम्पावत

चौकीदार के नाम पर दिल्‍ली में करोड़ों का कारोबार, जांच हुई तो मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 11/08/2024
rns featured image new

चंपावत(आरएनएस)।  लोहाघाट से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां गैस एजेंसी में तैनात एक चौकीदार के नाम से पंजीकृत कंपनी की ओर से करोड़ों का व्यापार किया गया है।  9 अगस्त को फर्म का भौतिक सत्यापन करने राज्य कर विभाग की टीम चौकीदार के लोहाघाट के चांदमारी के पते पर पंजीकृत कंपनी की जांच करने पहुंची तो हड़कंप मच गया।  विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टीकम सिंह नाम से पंजीकृत फर्म ने तेलंगाना से करोड़ों रुपए की कपड़े की खरीद कर इसे दिल्ली में बिक्री दर्शाया है।  फिलहाल टीकम सिंह नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसको फिलहाल इस कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।  कंपनी के संचालन में टीकम सिंह नाम के व्यक्ति के सभी दस्तावेज लगे हैं।

पंजीकृत फर्म ने जुलाई 2023 से पहले कोई भी लेनदेन नहीं किया था।  लेकिन जुलाई माह के बाद से करीब 20 करोड़ के लेनदेन का मामला सामने आने के बाद अधिकारी भी हैरान हो गए।  इसके बाद अपर आयुक्त रुद्रपुर जोनल के निर्देश पर सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार के नेतृत्व में राज्य कर की टीम लोहाघाट पहुंची।  जहां पूरे मामले की जांच पड़ताल की है।  बताया जा रहा कि टीकम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।  पिछले 18 वर्षों से लोहाघाट स्थित गैस एजेंसी में चौकीदारी कर रहे हैं।

सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार ने बताया कि संबंधित फर्म से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है।  भौतिक सत्यापन की जांच आख्या तैयार कर उच्च अधिकारी को सौंपी जाएगी।  आगे शीर्ष स्तर से ही निर्णय लिया जाएगा।  जानकारी में सामने आया है कि तेलंगाना में 20 करोड़ रुपए के कपड़ों की खरीदारी हुई थी।  इसका भुगतान दिल्ली में उनके नाम से खुले बैंक खाते से हुआ था।  लेकिन उसका टैक्स नहीं भरा गया था।  सेल टैक्स टीम ने जब टैक्स के रूप में तीन करोड़ 72 लाख रुपये जमा करने की बात कही तो वह टीकम सिंह परेशान हो गए।
टीकम ने बताया कि उनके खाते से इतनी बड़ी धनराशि का कोई लेनदेन नहीं हुआ है।  उसके पास तो रहने के लिए अपना घर तक नहीं है।  टीकम ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम ने उनके नैनीताल स्थित हेड ऑफिस और लोहाघाट कार्यालय में भी फोन कर जानकारी जुटाई।  अपने बैंक खाते की सारी जानकारी सेल टैक्स टीम को दे दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 अगस्त
Next: बंशीधर भगत ने जागेश्वर धाम में पूजा के साथ किया वृक्षारोपण

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.