Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काली फीती बांध की तालाबंदी
  • हरिद्वार

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काली फीती बांध की तालाबंदी

RNS INDIA NEWS 10/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   गुरुकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय से संबद्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने गुरुवार को 22वें दिन भी विरोध जताते हुए कार्य बहिष्कार किया। सभी कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक काली फीती बांधकर तालाबंदी की और परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन की अध्यक्षता कर रहे अंकित कुमार ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं करता, तो कर्मचारियों को निदेशक, आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं देहरादून के अधीन कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लगातार अनदेखी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान उपशाखा के कोषाध्यक्ष राजू ने चेतावनी दी कि यदि वेतन से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संघ को आंदोलन को और उग्र रूप देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर मौन साधे हुए है। संघ के अध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी और मंत्री मनीष पंवार ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो कर्मचारियों को प्रशासन के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान पुष्पा देवी, कमलेश, नीलम बिष्ट, ममता, सतीश, राकेश चंद, राजू, अनिल कुमार, मनीष पंवार, अंकित कुमार, लोकेंद्र, पप्पू, ताजबर सिंह नेगी और रोहन उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लघु व्यापारियों के लिए अलग से वेंडिंग जोन की मांग
Next: नाबालिग से बलात्कार और हत्या के मामले में तीन को फांसी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.