Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्रियों के लिए खोले जाएं ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन
  • देहरादून

चारधाम यात्रियों के लिए खोले जाएं ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन

RNS INDIA NEWS 24/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बदरीनाथ धाम होटल एवं लॉज एसोसिएशन ने चारधाम यात्रा पंजीकरण व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भेजे ज्ञापन में कहा कि चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल में अगले एक सप्ताह के लिए सभी स्लॉट बुक दिख रहे हैं। जबकि बड़ी संख्या में यात्रियों के न पहुंचने से धाम में यात्री काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि नए यात्रियों के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन तत्काल खोले जाएं और जो यात्री पंजीकरण के बावजूद नहीं आ पा रहे उनके स्थान पर तत्काल ऑफ लाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जाए। बदरीनाथ धाम होटल एवं लॉज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के कारण बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों ने अपनी होटल की बुकिंग रद्द करा दी थी। लेकिन चारधाम यात्रा पंजीकरण के पोर्टल पर उनका रजिस्ट्रेशन कैंसिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले जो यात्री धामों में नहीं पहुंच रहे उनका स्लॉट पोर्टल पर खाली नहीं किया जा रहा। जिस वजह से चारों धामों में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकार ने 75 प्रतिशत ऑन लाइन जबकि 25 प्रतिशत ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बनाई थी। लेकिन इस व्यवस्था का भी ठीक से पालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया तो स्थानीय कारोबारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के सचिव डॉ शैलेश ध्यानी, उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष विपिन पंवार, संयुक्त सचिव हरि बल्लभ सकलानी, अंजुमन चौहान, सुखदेव भंडारी आदि शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16 साल बाद सबसे जल्दी दस्तक देगा मानसून! अगले 24 घंटों में केरल पहुंचेगा, देशभर के किसानों को मिलेगी राहत
Next: डिप्लोमा इंजीनियर्स ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.