Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम अध्यक्षता में हुई बैठक
  • चमोली

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम अध्यक्षता में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 08/02/2023
rns featured image new

चमोली। आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें विभागों को चारधाम यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि श्रद्वालुओं के लिए यात्रा मार्गो पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं और सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एनएचआईडीसीएल, लोनिवि तथा बीआरओ के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा मार्ग को सुचारू व सुरक्षित रखने के लिए पूरे इंतेजाम किए जाए। सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में संबधित कार्यदायी संस्था के साथ सड़कों का निरीक्षण करें। यात्रा मार्ग पर अवशेष कार्यो को शीघ्र पूरा करने के साथ ही वैकल्पिक मार्गो का भी सुधारीकरण किया जाए। श्रद्वालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए यात्रियों का पंजीकरण, पुलिस सहायता केन्द्र, चैक पोस्ट, बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पीआरडी जवानों को यात्रा संचालन का विशेष प्रशिक्षिण दिया जाए। यात्रा के दौरान ट्रैफिक मैनजमेंट, पार्किंग, आवास, भोजन, पानी, शौचालय एवं यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज के साथ संचार व्यवस्था को सुदृढ किया जाए। पंजीकृत वाहनों की फिटनेस तथा ग्रीन कार्ड निर्गत किए जाने हेतु परिवहन विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग को बेसिक मेडिकल उपकरणों सहित चिकित्सकों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। जल संस्थान को बद्रीनाथ तथा हेमकुण्ड यात्रा मार्ग में प्रमुख स्थानों पर वाटर एटीएम की व्यवस्था तथा यात्रा मार्ग के सभी स्टैण्ड पोस्ट, टीटीएसपी, पीटीएसपी को सुचारू करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को यात्रा मार्ग पर विद्युत व्यवस्था वहाल रखने को कहा। नगर निकायों को यात्रा पढाव एवं यात्रा मार्गो पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं सफाई व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। पर्यटन एवं सुलभ इंटरनेशनल को यात्रा मार्ग पर शौचालयों की मरम्मत, निर्माण के साथ ही विद्युत व पानी की आपूर्ति एवं धर्मशाला, आश्रम, होटलों में मूल्य निर्धारण के साथ रेट लिस्ट चस्पा कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यात्रा मार्ग होटल के अलावा होमस्टे में यात्रियों के ठहरने की अतिरिक्त व्यवस्था करने के साथ ही कन्ट्रोल रूम के नंबरों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के साथ कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, पुलिस उपाधीक्षक नाताशा सिंह, एसीएमओ डा.वीपी सिंह सहित वर्चुअल माध्यम से यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने किया बेस अस्पताल का निरीक्षण
Next: 10 लाख की स्मैक के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.