Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी
  • देहरादून

चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी

RNS INDIA NEWS 11/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को उड़ीसा, राजस्थान से आए श्रद्धालु तीन बसों में सवार होकर आस्थापथ की ओर रवाना हुए। सप्ताहभर से सन्नाटे के बाद चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में सोमवार को बाहरी प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों की चहल-पहल से रौनक लौटी। यात्री सुविधा केंद्र के बाहर चटक धूप से बचने के लिए टीन शेड के नीचे तीर्थयात्री बैठे दिखायी दिए, इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरूष रहे।

तीर्थयात्रियों ने बताया कि सभी जोधपुर, राजस्थान से आए हैं। पहली चारधाम यात्रा है। कोरोना की दस्तक से पहले प्लान बनाया था, जो आज यात्रा के प्रवेशद्वार ऋषिकेश पहुंचने पर साकार हुआ है। 27 यात्रियों का जत्था दोपहर में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए रवाना होगा। संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति के बुकिंग क्लर्क आशुतोष तिवारी ने बताया कि दो बसों में उड़ीसा से आए 80 तीर्थयात्री सुबह चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए हैं।

अष्टमी में 4 बसों की बुकिंग
 नवरात्र की अष्टमी यानी बुधवार को महाराष्ट्र और राजस्थान से लगभग 160 तीर्थयात्रियों का जत्था चारधाम दर्शन को रवाना होगा। टीजीएमओयू के वरिष्ठ लिपिक धीरज रावत ने बताया कि 13 अक्तूबर से चारधाम यात्रा में तेजी आएगी। अष्टमी के साथ नवमी के दिन भी दो वाहनों की अग्रिम बुकिंग है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेस्क्यू अभियान चला बैराज जलाशय में गिरे सांभर को बचाया
Next: डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को नहीं मिला 4 महीने से मानदेय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.