Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चरस तस्करी में दोषी को दस वर्ष का कठोर कारावास, एक लाख रुपये का जुर्माना
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी में दोषी को दस वर्ष का कठोर कारावास, एक लाख रुपये का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 01/07/2025
judge hammer

अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडे की अदालत ने चरस तस्करी के एक मामले में अभियुक्त दीवान सिंह राणा को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपी दीवान सिंह राणा, ग्राम कनवाड़, देवीधुरा, पाटी, जिला चंपावत का निवासी है। प्रकरण की जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक संजय जोशी ने 7 जनवरी 2024 को थाना लमगड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस दिन देर रात चेकिंग अभियान के दौरान धौलकड़िया तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। शक के आधार पर उसे दौड़कर पकड़ा गया और पूछताछ करने पर उसकी पहचान दीवान सिंह राणा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद थैले में 1.137 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चरस देवीधुरा क्षेत्र के बेड़चूला गांव से एकत्र कर हल्द्वानी ले जा रहा था। मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई, जिसमें अभियोजन पक्ष ने सात गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पूरन सिंह कैड़ा ने अभियोजन की ओर से पक्ष रखते हुए अदालत को बताया कि आरोपी के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई है और वह इसका अवैध व्यापार कर रहा था। दस्तावेजी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूबे में मेडिकल फैकल्टी के लिये बनेगी पृथक स्थानांतरण नीतिः डॉ. धन सिंह रावत
Next: डिजिटल इंडिया के 10 वर्ष, पीएम मोदी ने कहा – ये सशक्तीकरण के नए युग की शुरुआत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.