Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चरस तस्करी के आरोपियों को दस वर्ष की सजा और 50 हजार का अर्थदंड
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपियों को दस वर्ष की सजा और 50 हजार का अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 10/05/2022
Pooran singh kaira.jpg

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा

अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने चरस तस्करी के एक मामले में आरोपी संतोष कुमार उर्फ संजय पुत्र भुवन चंद्र और आरोपी हिम्मत बिष्ट उर्फ हेमू पुत्र दिवान सिंह बिष्ट, को दस-दस साल का कठोर कारावास व 50-50 हजार के अर्थदंड से दंडित किया।
अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि 16 जनवरी 2019 को चौखुटिया पुलिस की ओर से महाकालेश्वर पुल के पास यातायात चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या यूके 01 टीए 3292 को रोका गया। तलाश लेने पर वाहन में सवार संतोष कुमार, निवासी ग्राम घगलौडी, द्वाराहाट और हिम्मत बिष्ट, निवासी कूकूछीना देनागिरी द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा की तलाशी ली गई। दोनों तस्करों के कब्जे से 2.930 किलो चरस बरामद की गई। मौके पर पुलिस ने चरस को सील कर आरोपी के खिालफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। विवेचना अधिकारी की ओर से विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।
मामले का विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में चला। अभियोजन की ओर से न्यायालय में 11 गवाह पेश किये गये। पत्रावली में मौजूद साक्ष्य व गवाहों का परिशीलन कर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दस-दस साल का कठोर कारावास व 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगने के आदेश दिये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम ने करवट बदली तो खिल उठे लोगों के चेहरे
Next: सड़कों की दुर्दशा पर बिफरे जिलाधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.