Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • चार साल से अधूरा पिलंग पुल, अब गंगोत्री हाईवे जाम की चेतावनी
  • उत्तरकाशी

चार साल से अधूरा पिलंग पुल, अब गंगोत्री हाईवे जाम की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। भटवाड़ी विकासखंड के पिलंग गांव का 48 मीटर स्पान का स्टील गार्डर मोटर पुल पिछले चार साल से अधर में लटका पड़ा है। ब्रिडकुल विभाग की सुस्त कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने अब आंदोलन करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर साफ चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो मल्ला, भटवाड़ी में गंगोत्री हाईवे पर चक्का जाम कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू हुआ था, लेकिन 2026 आने के बाद भी पुल अधूरा पड़ा है। बीते माह जनवरी में भी ग्रामीणों ने डीएम और ब्रिडकुल के अधिकारियों को पत्र देकर समस्या बताई थी, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। अब बरसात शुरू होने के साथ नदी का जलस्तर बढ़ गया है और गांव का वैकल्पिक रास्ता भी बंद हो चुका है। इससे पिलंग गांव का जिला मुख्यालय और बाजार से संपर्क लगभग कट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाना और बच्चों का स्कूल जाना तक मुश्किल हो गया है। लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कहा कि अब केवल आंदोलन ही आखिरी रास्ता बचा है। चारधाम यात्रा के बीच गंगोत्री हाईवे जाम की चेतावनी से प्रशासन और ब्रिडकुल विभाग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ग्राम प्रधान दीपा राणा ने कहा कि 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी और मल्ला में हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ज्योति राणा, विजयपाल सिंह, चंदन सिंह, नागेंद्र सिंह राणा, अतर सिंह चौहान, सुमन राणा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई पीएम पोषण के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक
Next: निर्माणाधीन ट्यूबवेल से केबिल चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.