Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अश्लील वीडियो वायरल मामले में हिरासत में ली गई एमबीए की छात्रा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अश्लील वीडियो वायरल मामले में हिरासत में ली गई एमबीए की छात्रा

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पंजाब के मोहाली में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि उसने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का नहाते वक्त अश्लील वीडियो बनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक सोनी ने स्पष्ट रूप से मीडिया को बताया कि घटना के सामने आने के बाद आत्महत्या के प्रयास की कोई खबर नहीं है। साथ ही, उन्होंने कहा, अभी तक वीडियो के वायरल होने का कोई सबूत नहीं मिला है।
उन्होंने आगे कहा, जांच के अनुसार, आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने अपना वीडियो बनाया है, अन्य छात्राओं का कोई वीडियो नहीं बनाया। अब तक कोई सबूत नहीं मिला है। बहुत सारी गलत सूचनाएं और अफवाहें चल रही हैं। हमें आरोपी छात्रा की शीलता का सम्मान करना चाहिए। मामले की जांच कर रहे हैं।
सोनी ने जनता और छात्रों से शांति बनाए रखने और मामले की जांच में पुलिस की मदद करने की अपील की।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी छात्रा ने छात्राओं के नहाते हुए वीडियो अपने शिमला में बैठे एक पुरुष मित्र को भेजे, जिसने उन्हें इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।
वीडियो के वायरल होते ही, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के परिसर में भारी हंगामा मच गया और छात्रावास में छात्राओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए।
विरोध के दौरान पुलिस को छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और लोगों से संयम से काम लेने का आग्रह किया।
केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लडक़ी ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीडि़त बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।
छात्राओं से शांत रहने का अनुरोध करते हुए, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों और बेटियों की गरिमा से संबंधित है। मीडिया सहित हम सभी को बहुत सतर्क रहना चाहिए, यह एक समाज के रूप में हमारी भी परीक्षा है।
पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी विश्वविद्यालय पहुंचीं, और उन्होंने कथित वीडियो और एमएमएस कांड में आत्महत्या के प्रयास की अफवाहों पर सफाई दी।
उन्होंने कहा, जांच चल रही है और कानून अपना काम करेगा। उन्होंने आयोग से सभी विश्वविद्यालयों का निरीक्षण करने को कहा ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा, पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है और हम उनकी मदद कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कूर्मांचल परिषद 16 अक्तूबर को मनाएगी दीपावली मेला
Next: मौन पालन से सुधरेगी ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति: डीएचओ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.