Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चंदन की खेती से आय सृजन पर कृषकों ने साझा किए कृषि में नवाचार
  • अल्मोड़ा

चंदन की खेती से आय सृजन पर कृषकों ने साझा किए कृषि में नवाचार

RNS INDIA NEWS 05/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के विभागाध्‍यक्ष, फसल सुधार डॉ. निर्मल कुमार हेडाउ के नेतृत्‍व में वैज्ञानिकों के एक दल ने ग्राम बाड़ीकोट, विकासखण्‍ड भिकियासैंण जिला अल्‍मोड़ा के कृषक आनन्‍द सिंह से संवाद किया गया। इस दौरान आनन्द सिंह ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए चंदन की खेती के माध्यम से आय सृजन की दिशा में नवाचार किया है। उनके द्वारा 8 से 10 नाली क्षेत्रफल में लगे चन्‍दन की फसल से प्रतिवर्ष रूपया 7 से 8 लाख की आय प्राप्‍त होती है। उन्‍होंने बताया चन्‍दन एक परजीवी पौधा है तथा इसमें जानवरों द्वारा कोई नुकसान नहीं किया जाता। अत: इसकी खेती पर्वतीय क्षेत्रों हेतु एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकती है। अभियान के सातवें दिन संस्थान के वैज्ञानिकों ने अल्‍मोड़ा और चमोली जिले के 4 विकासखण्‍डों के 19 गांवों के 463 किसानों से सीधा संवाद कर उन्हें खरीफ फसलों जैसे मडुवा, मादिरा, दलहन एवं सब्‍जी फसलों की उन्नत किस्मों तथा उनकी सस्‍य एवं सुरक्षा तकनीकों की जानकारी देकर कृषि में नवाचारों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। डॉ. के. के. मिश्रा ने एकीकृत रोग प्रबंधन तथा पर्यावरण अनुकूल उपायों एवं रोगों की समय से पहचान कर हानिकारक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने की सलाह दी। चमोली के परसारी एवं मेरग गांव में विशेषज्ञों द्वारा 136 जनजातीय कृषकों से संवाद किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों के बीच वैज्ञानिक कृषि ज्ञान तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी का प्रसार करना था। इसमें कृषि, बागवानी और अन्‍य विभागों के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। यह अभियान निदेशक डॉ. लक्ष्‍मीकान्‍त के नेतृत्‍व में संस्‍थान द्वारा अल्‍मोड़ा एवं चमोली जिले में किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. कुशाग्रा जोशी ने कहा कि यह अभियान वैज्ञानिकों एवं किसानों के परस्‍पर ज्ञानवर्धन का माध्‍यम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महापौर अजय वर्मा ने किया गोपालधारा में सिंचाई विभाग के कार्यों का निरीक्षण
Next: देहरादून में आयोजित ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में प्रतिभाग करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.