Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • चम्पावत

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 06/06/2021
rns featured image new

चम्पावत। लोहाघाट के ग्राम सभा पाटन-पाटनी में जोडय़ा निवासी नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ सहित विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को एसओ मनीष खत्री ने बताया कि खेतीखान डिंग्डवाल निवासी राजेंद्र सिंह बोहरा ने थाने में दहेज के लिए बेटी के पति और सास पर उसकी हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। जिसमें कहा उनकी 21 वर्षीय बेटी किरन (21) की शादी 10 मार्च 2021 का जोडय़ा पाटन-पाटनी निवासी कुलदीप बिष्ट के साथ हुआ। पिता ने बताया कि शादी के बाद ही पति और सास उसके साथ मारपीट करने के साथ दहेज के लिए परेशान करने लगे। चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर ने बताया कि शनिवार रात उपजिला अस्पताल पहुंचाने से पहले ही किरने की मौत हो गई थी। एसडीएम आरसी गौतम के निर्देश के बाद नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी ने मृतका के पंचनामे की कार्रवाई कर शव पुलिस को सौंप दिया। चार सदस्यीय डाक्टर के पैनल डॉ.जुनैद कमर, डॉ.मंजीत सिंह, डॉ.कीर्तिका, डॉ.कीर्ति विश्वकर्मा ने शव का पोस्टमार्टम किया। एसओ ने बताया कि मृतका के गले में निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगी। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति कुलदीप सिंह, सास हीरा देवी के विरूद्ध 304 बी आईपीसी और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।
रात को बेटी से हुई थी बात
मृतका के पिता राजेन्द्र सिंह बोहरा और चाचा सूरज सिंह बोहरा ने बताया कि शनिवार रात को करीब 9 बजे लोहाघाट से बेटी किरन ने अपनी मां को अपने पति के फोन से बात की। उस वक्त तक सब सामान्य था। बेटी ने यही कहा कि वह एकदम ठीक है, लेकिन घर में हर वक्त दहेज के लिए उसे प्रताडि़त किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने बेटी को समझाकर रात को आराम करने की सलाह दी। लेकिन उनको क्या पता कि बेटी एकदम अचानक उनको छोडक़र चली जाएगी। पिता ने बताया कि रात पुलिस की जानकारी के बाद ही पता चला कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य तेलों में उबाल जारी, गुड़, चना मजबूत, गेहूँ नरम
Next: 8 जून से बाजार नहीं खोलने पर दी सीएम आवास पर भूख हड़ताल की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.