Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • चम्पावत व टनकपुर में चार कोरोना संक्रमित
  • चम्पावत

चम्पावत व टनकपुर में चार कोरोना संक्रमित

RNS INDIA NEWS 08/04/2023
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत जिले में एक बार फिर कोरोना की दस्तक से लोगों को दहशत है। चम्पावत में कोरोना संक्रमित छात्रा की मौत के एक दिन बाद जिले में चार लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि शनिवार से अस्पताल में कोरोना की एक बार फिर जांच शुरू कर दी गई है। इसी दौरान एंटीजन में तीन स्थानीय लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा चम्पावत जिला अस्पताल में जांच के दौरान एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिले हैं। जिले भर में 30 लोगों की एंटीजन जांच हुई। लैब टेक्नीशियन अजय शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में जांच जारी है। कहा कि अस्पताल आने वाले सभी लोगों से मास्क पहनने के लिए कहा गया है। बुखार, जुकाम की शिकायत होने पर मरीज को कोरोना जांच के लिए कहा जा रहा है। जिले में इस साल अब तक पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें से बीते दिन एक छात्रा की मौत हो गई। अब तक डेढ़ सौ से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप ने यात्रा तैयारियों पर उठाए सवाल
Next: सीएम धामी ने की जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.