Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जिलाधिकारी ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक
  • चमोली

जिलाधिकारी ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक

RNS INDIA NEWS 23/09/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक ली। जिसमें गंगा की सहायक नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण रहित बनाए जाने को लेकर किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। उन्होंने कर्णप्रयाग में निर्माणाधीन 3 एसटीपी का एसडीएम, जल संस्थान, जल निगम व खनन अधिकारी को संयुक्त निरीक्षण करने एवं सारी कमियों का निराकरण करते हुए अक्टूबर प्रथम सप्ताह तक जल संस्थान को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
सभी ईओ को शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने व सूखे एवं गीले कूडे को अलग अलग निस्तारण करने के साथ ही कितना गीला कूड़ा एकत्र किया जा रहा और कितने का निस्तारण किया जा चुका है उसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। प्लास्टिक उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी ईओ नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए।
डीपीओ नमामि गंगे गोविन्द बुटोला ने बताया कि जनपद में 16 एसटीपी का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसमें से 12 एसटीपी जल संस्थान को हैंडओवर किए गए है। इन एसटीपी में 28 नालों को जोड़ा गया है। नगर निकायों में सोर्स सेग्रीगेशन, डोर टू डोर कूडा कलेक्शन, नालियों की नियमित सफाई तथा कूडे से खाद बनाने का काम किया जा रहा है।
बैठक में सीडीओ नन्दन कुमार, डीएफओ सर्वेश दूबे, पीडी आनन्द सिंह, जल संस्थान के अधी अभियंता एसके श्रीवास्तव, ईओ गोपेश्वर पीएस नेगी सहित वर्चुअल माध्यम से सभी संबंधित अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में मांगों को लेकर ठेकेदारों ने महारैली निकाली
Next: वसुधारा ट्रेक पर फंसे यात्री को रेस्क्यू किया

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.