Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कर्णप्रयाग और बाजपुर में हाईवे जल्द करें दुरुस्त: डीएम
  • चमोली

कर्णप्रयाग और बाजपुर में हाईवे जल्द करें दुरुस्त: डीएम

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

चमोली। श्रीबदरीनाथ धाम की यात्रा को स्वच्छ, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक प्रमेंन्द्र डोबाल ने मंगलवार को चमोली से जनपद की प्रवेश सीमा कमेडा तक यात्रामार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हाईवे का निर्माण कर रही एनएचआईडीसीएल के अफसरों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन पुल, व्रेस्टवॉल एवं डीबीएम कार्यो को शीघ्र पूर्ण करते हुए सड़क कटिंग मलबे का उचित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया और बाजपुर के पास अतिरिक्त मजदूर लगाते हुए पुल निर्माण एवं सड़क सुधारीकरण कार्यो को तेजी से पूरा किया जाए। भूस्खलन जोन के आसपास मलवे का त्वरित निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कालेश्वर में स्लोप प्रोटेक्शन के लिए निर्माणाधीन व्रेस्टवॉल, कर्णप्रयाग में कपीरी स्टैंड के निकट संकरे सड़क मार्ग को चौडीकरण तथा ड्रनेज सिस्टम एवं गड्ढों को दुरुस्त के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर पर संचालित सभी सार्वजनिक शौचालयों में बिजली, पानी सहित नियमित साफ सफाई रखते हुए स्वच्छ रखा जाए। पेट्रोल पम्पों पर स्थित शौचालयों में भी नियमित सफाई रखी जाए। जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर स्थापित वाटर एटीएम एवं सभी स्टैंड पोस्टों पर पेयजल की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद की प्रवेश सीमा पर यात्रियों के पंजीकरण एवं अन्य यात्री सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्थाएं रखी जाए। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रा मार्ग निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ.दीपक सैनी, एसडीएम कमलेश मेहता, एनएचआईडीसीएल के सहायक अभियंता अंकित कुमार सहित नगर पालिका, नगर पंचायत, जल संस्थान, पुलिस आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुर्जर समुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ दें विभाग: डीएम
Next: मोबाइल फोन में विस्फोट होने से आठ साल की बच्ची की मौत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.