Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम ने किया जोशीमठ में पुनर्वास हेतु उद्यान विभाग की भूमि और ढाक में संचालित प्रीफेब्रिकेटेड भवन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
  • चमोली

डीएम ने किया जोशीमठ में पुनर्वास हेतु उद्यान विभाग की भूमि और ढाक में संचालित प्रीफेब्रिकेटेड भवन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
16 (1)

चमोली। जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु प्रीफेब्रिकेटेड भवनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु उद्यान विभाग की भूमि और ढाक में संचालित प्रीफेब्रिकेटेड भवन निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करें। कोई भी आवश्यकता हो तो तत्काल संज्ञान में लाया जाए।
आपदा प्रभवितों के लिए ढाक में केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रूडकी के सहयोग से कार्यदायी संस्था आरडब्लूडी के माध्यम से प्रीफ्रेब्रिकेटेड भवन बनाए जा रहे है। ढाक में विद्युत लाईन विछा दी गई है। यहां पर समुचित आवासीय व्यवस्थाएं भी जुटाई जा रही है। प्रभावितों के पुनर्वास हेतु ढाक मे जल्द ही प्री फैब कालोनी बनकर तैयार हो जाएगी। वही जोशीमठ में टीसीपी तिरहा के पास उद्यान विभाग की भूमि पर प्री फैब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, यहां पर 1बीएचके तैयार हो गया है जबकि 2बीएचके व 3बीएचके भवन का कार्य अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने जोशीमठ नगर क्षेत्र के गांधीनगर व सिंगधार वार्ड में विभिन्न आवासीय भवनों में दरारों की स्थिति और जेपी परिसर मारवाड़ी में हो रहे पानी रिसाव का स्थलीय निरीक्षण भी किया। आवासीय भवनों में दरारों के आंकलन हेतु क्रेकोमीटर लगाए गए है। वहीं जेपी परिसर में पानी का रिसाव 540 एलपीएम से घटकर 16 एलपीएम हो रहा है। जोकि पूर्व की तरह सामान्य हो गया है। इस दौरान जिलाधिकारी प्रभावित लोगों से भी मिले। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।
इस दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, प्रभारी तहसीलदार रवि शाह, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट, अधिशासी अधिकारी शरद भूषण पंवार, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुडे सेक्टर अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने की पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा
Next: आरा मशीन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.